Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्वेश्य है भाजपा के कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना–मंजीत

Ludhiana bjp prashikshan mahaabhiyan 2026 training camp

लुधियाना
दिनेश मौदगिल
लुधियाना : भाजपा द्वारा प्रदेश भर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ (प्रशिक्षण कैंप) शुरू किया जा चुका है। उसी कड़ी में लुधियाना जिला भाजपा के अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में पूर्वी हल्के में भी प्रशिक्षण कैंप लगाए गए है। पूर्वी हल्के का प्रशिक्षण कैंप विश्व नाथ धर्मशाला जमालपुर में 11 व 12 अप्रैल को लगाया गया। आयोजित इस शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन के मूल सिद्धांतों, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल टूल्स (नमो ऐप, एआई) के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। मोदी सरकार की स्कीमों के बारे में शिक्षित किया जा रहा है शिविर में अलग अलग वक्ताओं ने अपने अपने भाषण में अहम जानकारियां दी कि कैसे इन शिवरों के माध्यम से भाजपा का कार्यकर्ता हर वर्ग के घरों तक जाकर मोदी सरकार की जो स्कीमों के बारे में बताए। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के सीनियर नेता व प्रशिक्षण शिविर के प्रदेश प्रमुख मंजीत सिंह राय शिविर में विशेष रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को पंजाब में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रति प्रेरित किया।

Ludhiana bjp prashikshan mahaabhiyan 2026 training camp1
मंजीत राय ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर अभियान का मुख्य उद्वेश्य है भाजपा के कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना और संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार देना।

कैंप में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, एकात्म मानववाद,बूथ प्रबंधन,और जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में मंडल स्तर पर इन कैंपों का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण कैंप में भाजपा जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

यह भी रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश के उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल, पार्षद पल्लवी विनायक, हरीश टंडन,प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लीना टपारिया,जिला महामंत्री यशपाल जनोत्रा,नरेंद्र सिंह मल्ली,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,नवल जैन,सौरव कपूर, प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, परवीन शर्मा,वरिंदर सहगल धर्मेंद्र शर्मा,साबिर हुसैन,अनील भारद्वाज,रूबी गोरियान ,जतिंदर गोरियान,डोली गोसाई,मंडलों के प्रधान अंकुर वर्मा,अमित राय,रवि चौरसिया,प्रमोद कुमार,रोमी मल्होत्रा,विपन विनायक,हैप्पी रंधावा,सतनाम वर्मा,मनमीत सिंह चावला,देवी सहाय टंडन,जसदेव तिवारी,विनोद राणा,अश्वनी अग्निहोत्री इत्यादि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कैंप में मौजूद रहे।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet