Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

अमृत इंडो कैनेडियन अकादमी का सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन

Amrit indo canadian academy cbse 12th result

लुधियाना : अमृत इंडो कैनेडियन अकादमी ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में अपने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया है। विद्यार्थियों ने सभी संकायों में शानदार परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यार्थियों और अध्यापकों की मेहनत, समर्पण तथा लगन का प्रमाण है। विद्यालय ने अंग्रेजी, पेंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और संगीत विषयों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज किया।

कॉमर्स संकाय में मनप्रीत सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शिक्षा ने 97 प्रतिशत तथा मंताज सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मेडिकल संकाय में पुष्प्रीत कौर ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, ह्यूमैनिटीज संकाय में सुखमनप्रीत कौर ने 95.2 प्रतिशत और सुखमनप्रीत कौर विरक ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

अन्य मेधावी विद्यार्थियों में महकदीप कौर (94.2%), अर्शप्रीत कौर (94%), सिमरन भारद्वाज (94%), हरनीत कौर (94%), अरमानप्रीत कौर (93.4%), उत्कर्ष राज चौधरी (92.8%), पिंदर पाल सिंह (92.8%), गुरकिरत कौर (92.6%), अर्शदीप कौर (92.4%), निर्मलजोत कौर (92%), नवजोत सिंह (92%), हर्षप्रीत सिंह (91.6%), जशनदीप सिंह (91.6%), जपनूर कौर (91.6%), जुगराज सिंह (91%), जसमीत कौर (91%), महकदीप कौर (90.8%), जय प्रकाश यादव (90.8%), हरजाप सिंह गिल (90.6%), जन्नत सोनी (90.2%) तथा मनकीरत सिंह (90%) शामिल रहे।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सरदार हरमिंदर सिंह तथा प्रिंसिपल श्रीमती जसकीरण कौर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अध्यापकों के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

अमृत इंडो कैनेडियन अकादमी प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet