Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

केवल ढिल्लों को पंजाब भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Keval singh dhillon punjab bjp president workers celebrate ludhiana

लुधियाना 29 मई
दिनेश मौदगिल
पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटकर खुशी मनाई।भाजपा जिला अध्यक्ष धीमान आज चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पहुंचे और नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पंजाब भाजपा और अधिक मजबूत होगी तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी। रजनीश धीमान ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों एक मेहनती, ईमानदार और अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने हमेशा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में पंजाब में भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा लगातार लोगों का विश्वास जीत रही है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली मौजूद थे।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet