लुधियाना: एवरेस्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओवालपुरा के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% (शत-प्रतिशत) परिणाम हासिल किया है। परीक्षा में बैठे सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
स्कूल में मुस्कान ने 95% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। मुस्कान ने अंग्रेजी में 100, ई-बिजनेस में 98, पंजाबी में 97 और अकाउंट्स में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह इशिका ने 89% अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया, जिन्होंने ई-बिजनेस में 97, पंजाबी में 96 और अंग्रेजी में 93 प्रतिशत अंक लिए हैं। काजल ने 88.5% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जिन्होंने ई-बिजनेस में 98 और अंग्रेजी व पंजाबी में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
अन्य विद्यार्थियों में से दिव्या ने फाइन आर्ट्स में 100% अंक प्राप्त किए। नंदनी ने ई-बिजनेस में 98, पंजाबी में 94 व अंग्रेजी में 92 प्रतिशत अंक लिए और दीक्षा ने केमिस्ट्री में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस बेहतरीन उपलब्धि पर स्कूल की डायरेक्टर आशा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी है।