Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

पंजाब भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का लुधियाना पहुंचने पर भव्य स्वागत

Keval singh dhillon grand welcome ludhiana first visit as punjab bjp president

लुधियाना, 9 जून
दिनेश मौदगिल
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लुधियाना पहुंचे, जहां भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, फूल-मालाएं पहनाकर तथा नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और सभी को साथ लेकर पंजाब के विकास तथा जनसेवा के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास और सुशासन का नया अध्याय लिख रही है। पंजाब में भी भाजपा जनता के विश्वास को मजबूत करते हुए प्रदेश के हितों और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य करेगी।

ढिल्लों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में भाजपा पंजाब में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी। उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet