लुधियाना : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में एस.डी.पी. स्कूल हजूरी रोड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। 12वीं (साइंस,आर्ट्स व कॉमर्स) के छात्रों ने शत- प्रतिशत सफलता हासिल कर अपना, अपने स्कूल का, अध्यापकों का , व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

12वीं कॉमर्स ग्रुप में यतिन सिंगला (94.2%) पीयूष (88.6%) निहाल (82.4%) , साइंस ग्रुप में लक्ष्य शर्मा (88%) साहिल महिमी (86.4%) अमित कुमार (86.4%) , आर्ट्स ग्रुप में माधव मल्होत्रा (86.8%) सर्वेश ( 82.2%) नितेश शर्मा (80%) अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की और अधिकतम छात्रो ने प्रथम श्रेणी में कक्षा उत्तीर्ण की।
एस.डी.पी. सभा प्रधान श्री बलराज कुमार भसीन जी ने छात्रों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

स्कूल प्रिंसिपल श्री जसवीर सिंह चौहान जी ने बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी दी और उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया।