Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

आम आदमी पार्टी के झूठे आरोपों का भाजपा देगी मुंहतोड़ जवाब

Aap ke jhoothe aaropon ka bjp degi munhtod jawab

प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में: धीमान

लुधियाना 10 मई
दिनेश मौदगिल
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला बोला गया। यह हमला कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर आप सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया गया। जिसको लेकर भाजपा अध्यक्ष धीमान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने आम आदमी पार्टी व लुधियाना प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए? उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित ओर निराधार है ।अगर संजीव अरोड़ा पर लगे आरोप सही पाए गए तो ही ईडी द्वारा उनको गिरफ्तार किया गया है।इसमें भाजपा नेताओं का क्या दोष।आज आम आदमी पार्टी जनता का ध्यान अपने असफल शासन, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से हटाने के लिए भाजपा को निशाना बना रही है।

धीमान ने कहा कि भाजपा एक जिम्मेदार और राष्ट्रहित में कार्य करने वाली पार्टी है, जबकि आम आदमी पार्टी केवल झूठी बयानबाजी और लोगों को गुमराह करने की राजनीति कर रही है। रजनीश धीमान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन झूठे आरोपों का लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब देंगे और जनता के बीच जाकर सच्चाई उजागर करेंगे।

उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे मामले में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह प्रतीत होता है कि सरकार के दबाव में निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष जांच करे और दोषियों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी की सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

आज आप सरकार द्वारा जिस तरह भाजपा पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।आज आम आदमी पार्टी की सरकार पर एक तो चोरी ऊपर से सीना चोरी वाली कहावत चरितार्थ बैठ रही है।भाजपा अध्यक्ष धीमान ने कहा कि आज भाजपा पुलिस कमिश्नर के दफ्तर का घेराव करेगी और दफ्तर को ताला भी लगाएगी।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश के महामंत्री अनिल सरीन,उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्रा,नवल जैन इत्यादि मौजूद रहे।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet