निखिल कलसी 97% अंकों के साथ रहे अव्वल
लुधियाना : संधू नगर, सिविल सिटी स्थित इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का बारहवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षाफल (सत्र 2025-26) बेहद शानदार और सराहनीय रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन अंक हासिल कर न केवल अपनी लगन का परिचय दिया, बल्कि अपने अभिभावकों, अध्यापकों और पूरे स्कूल का नाम रोशन किया है।
परीक्षा परिणामों में कॉमर्स स्ट्रीम के निखिल कलसी ने 97% अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह कॉमर्स स्ट्रीम के ही गौरिश गोगिया ने 96.8% और टीशा ने 96% अंकों के साथ शानदार कामयाबी पाई। मेडिकल स्ट्रीम में गुणसहज कौर ने 95.6% अंक लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इसके अलावा अन्य मेधावी छात्रों में भाविश जैन (कॉमर्स) और गौरव गोगिया (कॉमर्स) दोनों ने 94.6% अंक, सिया (कॉमर्स) और निधि जैसवाल (आर्ट्स) ने 92.4% अंक, नमन वर्मा (मेडिकल) ने 92% अंक, प्रिया मक्कड़ (कॉमर्स) और सौम्या रंजन (कॉमर्स) ने 91.6% अंक, अंशिका (आर्ट्स) ने 91.1% अंक तथा पीयूष नारंग (कॉमर्स) और जशन झंड (आर्ट्स) ने 90.4% सर्वाधिक अंक प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया।
निदेशक और प्रधानाचार्य ने दीं शुभकामनाएं विद्यार्थियों के इस अद्भुत और बेमिसाल प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए स्कूल के अकादमिक डायरेक्टर स. हरमन सिंह संधू और स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती शीतल नथैनिएल जी ने सभी सफल छात्रों को तहे दिल से बधाई दी। उन्होंने बच्चों की इस शानदार उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन को सराहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मेडल व मिठाई देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल व भावी जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।