Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

नोबल फाउंडेशन के स्कूलों में विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Noble foundation ludhiana 5th board results 2025

लुधियाना : नोबल फाउंडेशन संस्था के द्वारा मां शारदा विद्यापीठ के नाम से चलाए जा रहे स्कूलों में हजारों जरूरतमंद बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें सेशन 2025-26 में नोबल फाउंडेशन संस्था की 14 ब्रांचेस के कुल 188 बच्चों ने पांचवी कक्षा की बोर्ड की परीक्षा दी गई। सभी बच्चे अच्छे अंक लेकर पास हुए।

कुल 52 विद्यार्थियों ने 90% से ज्यादा अंक लेकर अपना नाम टॉपर की सूची में अर्जित किया और 15 विद्यार्थियों ने 95% से ज्यादा अंक लेकर संस्था का नाम रोशन किया। जिनमें ब्रांच दौलत कॉलोनी के विद्यार्थी मानसी और कौशल कुमार ने 500 में से 493 अंक लेकर प्रथम स्थान, ब्रांच बीआरएस नगर के नैतिक ने 500 में से 492 अंक लेकर दूसरा स्थान, मुंडिया कलां ब्रांच की विद्यार्थी दिशा, प्रिया और टिब्बा रोड ब्रांच से मधु ने 500 में से 487 अंक लेकर तृतीय स्थान तथा ताजपुर ब्रांच की रूपा ने और ढोलेवाल ब्रांच के राजवीर 500 में से 485 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया। बच्चों के द्वारा विद्यालय का नाम रोशन किया गया। बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते सफलता हासिल की। 90 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय नोबल फाउंडेशन की अध्यापिकाओं एवं विद्यालय को दिया।

नैतिक ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो स्वाभिमान और आत्मविश्वास के पंख संस्था ने मुझे प्रदान किए हैं अब मैं उन पंखों के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार हूं। मैं जीवन में इंजीनियर बनकर देश में अपनी संस्था का नाम रोशन करुंगा।

मुंडिया कलां की विद्यार्थी दिशा ने अपनी संस्था और अध्यापिकाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जीवन में यह सपना देखती हूं कि इस जिस प्रकार मेरी अध्यापिकाएं सेवा प्रदान करके हम जरूरतमंद बच्चों को काबिल बना रही हैं मैं भी बड़ी होकर अध्यापिका के तौर पर देश की सेवा में अपना सहयोग प्रदान करूं।

नोबल फाउंडेशन के चेयरमैन श्री राजेंद्र शर्मा जी ने कहा कि जो लोग संस्था को दान देकर अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं उनका सहयोग सफल रहा। संस्था के छात्र अच्छे अंक प्राप्त करके दानी सज्जनों की उम्मीदों पर खरे उतरे। उन्होंने कहा प्रत्येक संस्था को चलाने के लिए सभी उपयुक्त साधनों की आवश्यकता होती है। लुधियाना के बड़े-बड़े उद्योगपति संस्था के साथ जुड़कर तन मन धन से अपना सहयोग देते हैं। उन्होंने सभी दानी सज्जनों का अमूल्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और सभी अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह कामना करते हैं कि नोबल फाउंडेशन संस्था पर पदम श्री विजय चोपड़ा जी (चीफ एडिटर हिंद समाचार ग्रुप) का आशीर्वाद भरा हाथ सदैव ही बना रहे जिससे कि संस्था इसी प्रकार अपने पथ पर चलती रहे और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करके उनका भविष्य उज्जवल करती रहे।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet