लुधियाना
दिनेश मौदगिल
भारतीय जनता पार्टी लुधियाना की बैठक भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यालय में हुई। जिसमें भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना विशेष रूप से पहुंचे।इस मौके पर प्रदेश प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना ने बताया कि पश्चिम बंगाल 4 मई को कमल खिलना तय है क्योंकि बंगाल में जिस तरह से पहले चरण में लोगों बाहर निकल कर लगभग 92 % वोट किए है वो साबित करता है कि वह भाजपा की सरकार बन रही है।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल के बाद फिर पंजाब की बारी है।अब की बार पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि आम आदमी पार्टी से पूरा पंजाब त्राहि त्राहि कर रहा है।क्योंकि इन्होंने जो चुनावी वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं पाई ये सरकार।ये नशा मुक्त पंजाब की बात करते थे ये रेत माफिया भू माफिया को खत्म करने की बात करता थे मगर आज पंजाब के हालत बहुत खराब हो चुके है ।आज पंजाब में आए दिन लूट खोह गैंगस्टर वाद बहुत हावी है ।
उन्होंने पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और दावा किया कि लोग बदलाव चाहते हैं,आज सभी सड़के, बिजली,पानी कुछ भी तो ठीक नहीं है।अब वक्त आ गया है इनको पंजाब से विदा करने का ओर पंजाब की जनता पूरा मन बना चुकी है कि इस बार पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगे क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब में खुशहाली ला सकती है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली,यशपाल जनोत्रा, उपाध्यक्ष डाक्टर निर्मल नय्यर,हर्ष शर्मा ,परवीन शर्मा,खजांची बॉबी जिंदल,अतुल जैन,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे,प्रवक्ता नीरज वर्मा,सुरेंद्र कौशल,साबिर हुसैन,संजीव चौधरी,सौरव कपूर,महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीनू चुग,युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि बत्रा,मुकेश साहनी इत्यादि मौजूद रहे।