लुधियाना 23 अप्रैल
दिनेश मौदगिल
अब जब गर्मियों का मौसम आ गया है, तो पंजाब भर में बिजली के बुनियादी ढांचे के रखरखाव के नाम पर बिजली काट दी गई है। उक्त शब्द जिला भाजपा महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली व प्रेस सचिव डॉ.सतीश कुमार ने बिजली विभाग द्वारा बिजली मेंटनेंस के नाम लगाए जा रहे लंबे कटों पर आप सरकार पर व्यंग कसते हुए कहे।भाजपा नेताओं ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर दिनभर बिजली बंद रखने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
पंजाब सरकार के 300 यूनिट फ्री बिजली के दावे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब महीने में 10 से 15 दिन ही बिजली मिलनी है तो इस सुविधा का क्या लाभ! वही घोषित और अघोषित कटौती के कारण घरों में पानी तक नहीं पहुंच पा रहा।जिससे आम जनता के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डॉ.कुमार ने कहा क्या यह काम फरवरी या मार्च में नहीं किया जा सकता था? अब जब गर्मी चरम पर है तो सरकार ने लंबे लंबे कट लगाने शुरू कर दिए हैं।उन्होंने कहा कि जब बिजली निगम के पास कोई नियमित चेयरमैन भी नहीं है, तो ये फैसले कौन ले रहा है।ये सोचने का विषय है।