Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

पंजाब पुलिस असल में आप विधायकों की बनी हुई है कठपुतली

Punjab police aap mlas bjp protest warning ludhiana

आप द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए झूठे पर्चे अगर वापस नहीं लिए गए,तो भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन–रजनीश धीमान

लुधियाना
दिनेश मौदगिल
भाजपा के स्थानीय कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान व पंजाब महामंत्री अनिल सरीन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई ।प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंद्र मित्तल,कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल,जिला महामंत्री यशपाल जनोत्रा,पार्षद रोहित सिक्का,जिला प्रेस सचिव डा. सतीश कुमार मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अनिल सरीन ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है।

तब से पंजाब में कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक बनी हुई है।आप सरकार पर बरसते हुए अनिल सरीन ने कहा कि मौजूदा हालत में आज पंजाब पुलिस असल में आप विधायकों की कठपुतली बनी हुई है। इसे पंजाब पुलिस कहने की जगह आप सरकार की पिट्ठू पुलिस कहना तर्कसंगत है। सरीन ने कहा कि आप विधायकों के कहने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज कर उनका मनोबल गिराने की कोशिश की जा रही है। जब से नगर निगम का हाउस बना है। भाजपा के पार्षदों और उनके घरवालों पर झूठे पर्चे डाले जा रहे हैं।गत दिनों नगर निगम की बैठक के दौरान उनके पार्षदों द्वारा उठाए सवालों के जवाब पूछने पर उनको डराया और धमकाया गया।

जब उनके पार्षदों द्वारा इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई तो विधायक ने पुलिस द्वारा उनके पार्षद पर वीडियो डिलीट करने का दवाब बनाया और उस पर झूठा पर्चा करवाया गया ।भाजपा जिला अध्यक्ष धीमान ने कहा कि आप सरकार बनी है तब से पंजाब वासी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा हर रोज सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। धीमान ने कहा कि आप द्वारा भाजपा के 5-6 कार्यकर्ताओं पर झूठें पर्चे दर्ज करवाए है जो कि बिल्कुल गलत है। जिला अध्यक्ष धीमान में कहा कि आप विधायक सत्ता के नशे में चूर होकर ऐसे घिनौने कार्य कर रहे है।उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की कि कानून व्यवस्था बनाते हुए उनके कार्यकर्ताओं पर किए झूठे पर्चे वापिस लिए जाए अन्यथा आने वाले दिनों में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी आप सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet