लुधियाना:
चेरब्स प्रीस्कूल, लुधियाना में ग्रैनी डे बड़े उत्साह और स्नेह के साथ मनाया गया, जिसमें नानियों और दादियों के प्रेम, अनुभव और जीवन मूल्यों को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण खुशियों, हंसी और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। समारोह में आकर्षक रैंप वॉक, मनोरंजक फन गेम्स और उत्साहपूर्ण डांस का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ग्रैंडमदर्स ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया और यह संदेश दिया कि जीवन को हर उम्र में खुशी और उत्साह के साथ जीना चाहिए।

इस अवसर पर चेरब्स की प्रिंसिपल रुचिका अरोड़ा ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन के हर पड़ाव पर सकारात्मक सोच, सक्रियता और खुशियों के साथ जीना ही सच्ची खुशी का रहस्य है। उनके प्रेरणादायक शब्दों को सभी ने सराहा। कार्यक्रम ने परिवार में दादी-नानी के प्रेम, मार्गदर्शन और मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी उजागर किया। यह यादगार आयोजन मुस्कान और मधुर स्मृतियों के साथ संपन्न हुआ।
