महिलाओं के हक पर इन्होंने डाका डाला, इसका जवाब जनता चुनावों में देगी : जयइंदर कौर
यदि बिल पारित हो जाता तो महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक मजबूत कदम होता
लुधियाना 1 मई
दिनेश मौदगिल
भारतीय जनता पार्टी लुधियाना व भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर शहर में “महिला आक्रोश मशाल यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बीबी जय इंदर कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीनू चुग विशेष रूप से शामिल हुई।

भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध और असुरक्षा का माहौल बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) लेकर संसद में लेकर आई थी, उसको विपक्षी पार्टियों ने इसे पास नहीं होने दिया जो सरासर ग़लत है और महिलाओं के खिलाफ है। एक तरफ ये महिलाओं की बात करते है और दूसरी ओर ये महिला विरोधी है।ये महत्वपूर्ण बिल को विपक्ष द्वारा पास नहीं होने दिया गया,जिससे महिलाओं को 33% मिलने वाला हक पर इन्होंने डाका डाला उसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में देगी।

भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने कहा कि यह मशाल यात्रा पंजाब सरकार और विपक्ष दोनों को जगाने का एक प्रयास है,ताकि महिलाओं से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाए और ठोस कदम उठाए जाएं।
भाजपा नेताओं ने कहा अगर नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) पास हो जाता तो महिला सशक्तिकरण के लिए यह कानून मील का पत्थर साबित होता। अन्य नेताओं ने विपक्ष, विशेषकर आप और कांग्रेस पर इस कानून को लागू करने में बाधक बनने तथा महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के लिया बता दें यह कानून लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करता है।भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे इस कानून को 2029 तक लागू करने के आवश्यक प्रस्ताव में बाधक बने,जो उनका महिला-विरोधी चेहरा दिखाता है।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने विपक्ष को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल पास न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण बिल था। यदि यह पारित हो जाता तो महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक मजबूत कदम होता। इससे देश की महिलाओं को उनका वास्तविक हक मिल सकता था।
इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, भाजपा समर्थक और आम नागरिकों ने मशाल यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा शहर के घंटा घर चौक से शुरू हुई गिरजा घर चौक से होते हुए घास मंडी चौक से गुजरते हुए डिविजन न.3 पर समाप्त हुई।
इस मशाल यात्रा में भाजपा प्रदेश की सचिव रेणु थापर,प्रदेश उपाध्यक्ष लीना टपारिया,रीना जैन,राजेश्वरी गोसाई,महामंत्री डाक्टर कनिका जिंदल,जिला महामंत्री सीमा शर्मा,सीमा वर्मा,पार्षद पूनम रतड़ा,भवनीत कौर, पार्षद पल्लवी विपन विनायक,रुचि विशाल गुलाटी,रूबी गोरयान,अंजली शर्मा,दीक्षा बत्रा,शोभा शर्मा,एनी सिक्का,सानिया,अनीता शर्मा,सविता शर्मा,सिम्मी धीर,संतोष विज,अनीता शर्मा,रमा,शुभ्रा शर्मा,निधि शर्मा,सपना कंवर,निधिका डंडोना,डाक्टर वीनू सन्तोष,अरुणा नागी,हेमा चोपड़ा,सारिका चोपड़ा,मैडम मोना,चोपड़ा,जया तयाल,सुनीता शर्मा,गोमती देवी,नीरू शर्मा,सानिया शर्मा,रेणु राणा,इत्यादि सैकड़ों भाजपा महिला कार्यकर्ता इस मशाल यात्रा में शामिल हुए।