Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

दूसरी जूनियर एशियाई अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टैनिस प्रतियोगिता कल से लुधियाना में

breaking-news-in-ludhiana

23 देशों के लगभग 550 खिलाड़ी व अधिकारी भाग लेंगे

लुधियाना, 3 फरवरी: दूसरी जूनियर एशियाई सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप आगामी 3 से 8 फरवरी 2026 तक लुधियाना के हार्वेस्ट टैनिस अकादमी, जस्सोवाल में आयोजित की जा रही है। इस चैंपियनशिप में भारत सहित 23 देश के लगभग 550 खिलाड़ियों व अधिकारी भाग लेंगे।

इस दौरान प्रतिभागी टीमों के रहने खाने पीने तथा तथा मैचों के संचालन के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। सॉफ्ट टैनिस एसोसिएशन पंजाब के महासचिव नरिंदरपाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन प्रधान अनुमीत सिंह हीरा सोढ़ी समेत एमेच्योर सॉफ्ट टैनिस फैडरेशन ऑफ इंडिया से सुदेश सांगते एन जी वेगड़ा, हंसमुख वेगड़ा, अनिकेत खोदादरा, हर्षांग खोदादरा और डॉ प्रदीप कुमार सिंह की देख रेख मे विभिन्न समितियां का गठन किया गया है। प्रतिभागी टीमों के मध्य जहां उत्कृष्ट मुकाबला देखने को मिलेंगे।

वहीं पर, इन खिलाड़ियों को पंजाब की संस्कृति को जानने एवं मेहमाननवाजी का आनंद उठाने का अवसर भी मिलेगा। यह मुकाबला भारत की खेल क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही पहचान का भी प्रदर्शन भी करेगा।

चैंपियनशिप के दौरान रोजाना एकल युगल मिश्रित युगल वर्ग में मुकाबले होंगे प्रतिदिन विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र अन्य उपहार के साथ प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। जबकि प्रशिक्षण एवं तकनीकी संचार को के लिए विशेष क्लीनिक आयोजित किए जाएंगे, ताकि उन्हें इस खेल में आई तब्दीलियां से अवगत करवाया जा सके।

इस चैंपियनशिप में 50 से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे, जिनमें 6 विश्व चैंपियनशिप, 6 एशियन चैंपियनशिप, 4 विश्व जूनियर चैंपियनशिप, एक एशिया एशियाई जूनियर, एक एशियन यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप तथा एक साउथ एशियन चैंपियनशिप का प्रतिभागी भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे, जिससे क्षेत्र में खेल को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

इस चैंपियनशिप के साथ पंजाब सहित देश-विदेश के 2 लाख से अधिक दर्शक प्रत्यक्ष व वर्चुअल ढंग से जुड़ेंगे।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet