लुधियाना 30 मई
दिनेश मौदगिल
इंडियन सिविल सर्विस के लिए पंजाब से चुने गए विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए संकल्प संस्था द्वारा 22 जून को विशेष कार्यक्रम करवाया जा रहा है। जिसके लिए संकल्प संस्था के अध्यक्ष नरेन्द्र मित्तल ने चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से हरीश सग्गड़ और राजेश नौहरिया के साथ भेंट की ।
उन्होंने राज्यपाल को संकल्प संस्था के 22 जून को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया । नरेन्द्र मित्तल ने बताया कि संकल्प के इस कार्यक्रम में पंजाब से इंडियन सिविल सर्विस के लिए चुने गए विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा ।