Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

सीबीएसई 12वीं के परिणाम में आनंद ट्यूटोरियल इंस्टीच्यूट का शानदार प्रदर्शन

Anand tutorial institute cbse 12th result

लुधियाना : सी.बी.एस.ई. 12वीं कक्षा के घोषित परिणामों में आनंद ट्यूटोरियल इंस्टीच्यूट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों ने संस्थान पहुंचकर डायरेक्टर शैफी वाधवा अरोड़ा को बधाई दी और फूलों से उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर शैफी वाधवा अरोड़ा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सही मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

वहीं सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान के मार्गदर्शन को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि आनंद ट्यूटोरियल इंस्टीच्यूट में उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ नियमित टेस्ट, मोटिवेशन और बेहतर गाइडेंस मिली, जिसकी बदौलत वे अच्छे अंक हासिल कर पाए। विद्यार्थियों ने कहा कि संस्थान का सकारात्मक माहौल और शिक्षकों का सहयोग उनकी सफलता में अहम रहा।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet