पंचम दा और आशा भोसले के सुनहरे दौर की यादें की ताजा
लुधियाना 4 मई
दिनेश मौदगिल
सिमेट्री रोड स्थित इंडियन आइडल एकेडमी में रविनंदन शर्मा एवं सोनिया शर्मा के कुशल निर्देशन में महान संगीतकार पंचम दा (आर. डी. बर्मन) एवं सुरों की मलिका आशा भोसले को समर्पित एक भावपूर्ण संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरबिंदर सिंह एसीपी ट्रैफिक, ममता आशु मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में युवा प्रतिभाओं और अनुभवी गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थिति का समा बाँध दिया और महान कलाकारों को सुरों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस संध्या में गायकों ने सदाबहार गीत दम मारो दम, पिया तू अब तो आजा, चुरा लिया है तुमने जो दिल को, ये मेरा दिल, ओ हसीना जुल्फों वाली, महबूबा महबूबा गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा और हर प्रस्तुति ने पंचम दा और आशा भोसले के सुनहरे दौर की यादें ताज़ा को कर दिया।
कार्यक्रम में पूनम शर्मा,सनी भल्ला पार्षद,अरुण शर्मा पार्षद, रवि शर्मा,दमनप्रीत कौर, रूपाली लेखी डायरेक्टर मैग्नस, डॉ. गिनाक्षी कपूर, डॉ. शर्मिंदर कौर,डॉ. दीपिका अग्रवाल, इकनूर, आरती वर्मा,अश्विनी सूरी,एडवोकेट कविता, रवि साहिल,नाज़िमा बाली,संदीप दत्त आदि विशेष अतिथियों के तौर पर शामिल हुए। आए हुए अतिथियों को मुख्यातिथि ममता आशु, एसीपी गुरबिंदर सिंह और अकादमी के डायरेक्टर रविनंदन शर्मा ने सम्मानित किया। यह संध्या संगीत, भावना और सदाबहार धुनों का अद्भुत संगम बनकर सभी के दिलों में अपनी खास छाप छोड़ गई।
