लुधियाना 20 अप्रैल
दिनेश मौदगिल
भाजपा द्वारा प्रदेश भर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ (प्रशिक्षण कैंप) के तहत लुधियाना के दक्षिणी हल्के में जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कैंप लगाया गया। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर PREACH CONVENT INTERNATIONAL SCHOOL कृष्णा नगर गयासपुरा में संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन,सचिव रेणु थापर,सीनियर नेता परवीन बंसल,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रदीप कुमार,राजिंदर खत्री, सौरव कपूर विशेष रूप से शामिल हुए और अपने अपने सत्र में कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित इस शिविर में पार्टी की कार्यशैली,विचारधारा और संगठनात्मक ढांचे पर विस्तार से चर्चा की गई।

शिविर के पहले व दूसरे दिन के अलग अलग सत्रों में अलग अलग वक्ताओं ने कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से दायित्वों का निर्वहन करने से पार्टी के कार्य सफल होंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि भाजपा की कार्यशैली सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल तथा जमीनी फीडबैक पर आधारित है। पार्टी राष्ट्रवाद,संगठनात्मक मजबूती और एकात्म मानवतावाद के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए बूथ स्तर से केंद्रीय नेतृत्व तक ‘राष्ट्र प्रथम’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है।
दूसरे दिन के सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष धीमान,विधान सभा के प्रभारी डॉ निर्मल नय्यर ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचार और आचार पद्धति से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के अंत में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डाक्टर निर्मल नय्यर ने प्रशिक्षण वर्ग के समापन की घोषणा की और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से लुधियाना के दक्षिणी हल्के में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर जिला महामंत्री यशपाल जनोत्रा,सुरेंद्र कौशल,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे,सर्कलों के प्रधान रितेश जयसवाल,सुरेश अग्रवाल,राजीव वर्मा,बलविंदर सयाल,दीपक डडवाल,पार्षद हैप्पी शेरपुरिया,राजेश मिश्रा,कुलवंत सिंह कांति,सरदार निर्मल सिंह एस.एस,गौरव अरोड़ा,चंद्र भान चौहान,विजय सूरी,मनोज तिवारी,अंजली शर्मा,सुनीता शर्मा,सुनीता सैनी,कविता रानी,सरदार तरनजीत सिंह,बलविंदर शर्मा,रमा कांत तिवारी,रमन हीरा,सत्य सिंह,संदीप मित्तल,हरजिंदर सिंह खम्भ,सुमित सिंह,संदीप रहेजा,लखविंदर शर्मा,गुरनाम सिंह,मंगा सिंह,हरदेव सिंह हैप्पी इत्यादि मौजूद थे।