डॉ. बीआर अंबेडकर की दूरदर्शिता के कारण भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश–रजनीश धीमान
लुधियाना
दिनेश मौदगिल
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में भाजपा लुधियाना ने स्थानीय जालंधर बाई पास में संविधान निर्माता,भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,जीवन गुप्ता,परवीन बंसल,बिक्रम सिंह सिद्धू,राजिंदर खत्री,डाक्टर डी.पी.खोसला,एस.सी मोर्चा के अध्यक्ष अजय पाल,जिला महामंत्री यशपाल जनोत्रा विशेष तौर से समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीमान ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष तथा संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ.बी.आर अंबेडकर न केवल दलित समुदाय का गौरव हैं, बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। वह सभी धर्मों और समुदायों के लिए आदर्श हैं।
उनकी दूरदर्शिता के कारण ही भारत आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में पहचाना जाता है। उनके योगदान ने आम नागरिकों को प्रमुख पदों पर पहुंचने और राष्ट्र की सेवा करने के योग्य बनाया है। इस मौके पर पर एस सी मोर्चा लुधियाना द्वारा लंगर का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली,यशपाल जनोत्रा,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,लक्की चोपड़ा,नवल जैन,पार्षद सुमन वर्मा,राज शर्मा,सौरव कपूर,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे,संजीव चौधरी,विजय खटक,वरिंदर सहगल,के पी राणा,राजबीर सिंह,कमांडर बलबीर सिंह,मंडलों के अध्यक्ष अमित शर्मा,चिराग अरोड़ा,अशोक राणा व भाजपा के सीनियर कार्यकर्ता मौजूद थे।