लुधियाना
दिनेश मौदगिल
टैरो कार्ड रीडर और लाइफ एंड रिलेशनशिप कोच अर्पणा पायल ने कार्ड रीडिंग के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है और टैरो कार्ड रीडर के तौर पर उनकी अपनी ही लोकप्रियता है। शहर की इस प्रख्यात टैरो कार्ड रीडर ने बताया कि टैरो कार्ड रीडिंग कार्ड्स की एक स्टडी होती है, जिससे किसी के भविष्य को देखा जा सकता है। जिसमें कार्ड और ध्यान के माध्यम से स्टीक रिजल्ट निकाले जा सकते हैं।
इसके लिए की स्टडी
पायल ने बताया कि कार्ड रीडर बनने के लिए उन्होंने काफी स्टडी की। उन्होंने दिल्ली और अब्रोड से इसकी स्टडी की। इसके साथ साथ कई तरह की हीलिंग भी हासिल की। जनम कुंडली अध्य्यन और कार्ड रीडिंग के अंतर पर उन्होंने कहा कि दोनों में फर्क तो है मगर अपने अपने ज्ञान और साधना पर निर्भर करता है कि कैसे स्टीक रिजल्ट निकाले जाएं। इस लिए दोनों ही अपनी अपनी जगह सही हैं।

साधना से 2001 से हैं जुड़ी
उन्होंने बताया कि वह 2001 से साधना क्षेत्र के साथ जुड़ी हुईं हैं और वह जो भी बताती हैं वह साधना और कार्ड रीडिंग का मिश्रण होता है। ताकि बिल्कुल सटीक परिणाम तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि वह ऐसी एनर्जी के साथ जुड़ी हैं जिससे लोगों का भला किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों में स्ट्रैस बहुत है और वह अपनी तकनीक से इस स्ट्रैस को कंट्रोल करने की बात कहतीं हैं। कई सिंगर्स, पॉलिटिशियन और बिजनेसमैन उनके पास टैरो कार्ड रीडिंग के लिए आते हैं।