नागपुर / लुधियाना
दिनेश मौदगिल
ज्येष्ठ गायिका आशा भोसले के निधन का समाचार न केवल संगीत जगत के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। अपनी अद्वितीय और अमर आवाज़ से उन्होंने अनेक पीढ़ियों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उनकी गायकी में विविधता और भावनाओं का अद्भुत संगम था, जो आज भी हर श्रोता को मंत्रमुग्ध कर देता है। ऐसे शब्दों में महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
चंद्रशेखर बावनकुले ने आशा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग और संगीत को जो अमूल्य योगदान दिया है, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। आशा ताई से उनके पारिवारिक संबंध भी थे। अपने सुरों के माध्यम से उन्होंने खुशी, विरह, प्रेम और जीवन के अनगिनत रंग लोगों तक पहुंचाए। इसलिए वे केवल एक गायिका ही नहीं थीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा बन चुकी थीं।
उनका जाना वास्तव में एक युग का अंत है, लेकिन उनके गीतों के माध्यम से वे हमेशा हमारे साथ जीवित रहेंगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे—यही प्रार्थना है।