Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

इंडियन आइडल अकादमी में म्यूज़िकल इवनिंग का आयोजन

Indian idol academy musical evening ludhiana ajinder kaur1

पंजाब राज्य महिला आयोग की सदस्य अजिंदर कौर मुख्य अतिथि के तौर पर हुईं शामिल

लुधियाना
दिनेश मौदगिल
समिट्री रोड़ स्थित इंडियन आईडल अकादमी में रविनंदन शर्मा की अध्यक्षता में म्यूज़िकल इवनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अकादमी में म्यूजिक सीख रहे विद्यार्थियों ने जहां अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा, वहीं म्यूजिक लवर्स कारोबारियों और घरेलू महिलाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए उपस्थिति का समां बांधा।

Indian idol academy musical evening ludhiana ajinder kaur2

इस अवसर पर पंजाब राज्य महिला आयोग की सदस्य अजिंदर कौर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुईं, जिनका अकादमी पहुंचने पर अकादमी के डायरेक्टर रविनंदन शर्मा और टीम ने स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।

Indian idol academy musical evening ludhiana ajinder kaur4वरुण मेहता संगठन महासचिव सनातन सेवा समिति मालवा जोन 1, समाज सेविका बिंदिया मदान, शेरू सचदेवा अध्यक्ष श्री तिरुपति बालाजी ट्रस्ट, सोनी बक्शी (जिंदगी लाइव), रिंकू चड्ढा, अनु बाला, कमल गुप्ता, सुरिंदर कौर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, मोनिका अरोड़ा जिला अध्यक्ष बीवीपी आदि विशेष अतिथियों के तौर पर शामिल हुए।

कार्यक्रम में आए हुए मेहमानों को मुख्य अतिथि अजिंदर कौर और अकादमी के निर्देशक रविनंदन शर्मा ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर …

इस अवसर पर अरुण शर्मा, बबीता शर्मा,रवि साहिल,संदीप दत्त,सीमा कल्याण,बी. एस. रवि, प्रेम शर्मा, रोहित मेहरा, डॉ. रेनु, राजेश अरोड़ा, रीतु जोहर आदि भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Indian idol academy musical evening ludhiana ajinder kaur3

 

संगीत देता है मन को सुकून: अजिंदर कौर
समारोह को संबोधित करते हुए अजिंदर कौर ने उभरते हुए प्रतिभाशाली कलाकारों की भरपूर सराहना की और कहा कि आज के इस व्यस्त और तनावपूर्ण युग में ऐसा संगीत मन को सुकून प्रदान करता है। यहाँ आकर ऐसा अनुभव होता है मानो ध्यान (मेडिटेशन) की अवस्था में पहुँच गए हों। उन्होंने कहा कि संगीत के इस माहौल में पहुंचकर कॉलेज के दिनों की यादें ताजा हो गईं।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet