लुधियाना में प्रशिक्षण शिविरों के जरिए कार्यकर्ताओं को किया मजबूत
कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना और संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार देना शिविरों का मुख्य लक्ष्य–मंजीत सिंह राय
लुधियाना
दिनेश मौदगिल
भाजपा द्वारा प्रदेश भर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ (प्रशिक्षण कैंप) शुरू किया जा चुका है। उसी कड़ी में लुधियाना जिला भाजपा के अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में केंद्रीय हल्का व उतरी हल्के में भी प्रशिक्षण कैंप लगाए गए है। केंद्रीय हल्के का प्रशिक्षण कैंप देवकी देवी जैन कॉलेज में व उतरी हल्के का प्रशिक्षण कैंप अल्पाइन वुड पब्लिक स्कूल में 4 ओर 5 अप्रैल में आयोजित इन शिविरों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन के मूल सिद्धांतों, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल टूल्स (नमो ऐप, एआई) के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है।इन शिवरों में भाजपा प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री निवासुलु व मंजीत सिंह राय ने शिविरों में विशेष रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को पंजाब में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रति प्रेरित किया।

प्रशिक्षण अभियान की मुख्य विशेषताएं
उद्वेश्य:-
कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना और संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार देना।
विषय: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का इतिहास, एकात्म मानववाद, बूथ प्रबंधन, और जन-कल्याणकारी योजनाएं। भाजपा मंडल स्तर पर इन कैंपों का आयोजन कर रही है। प्रशिक्षण कैंप में भाजपा जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश के महामंत्री अनिल सरीन,कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,परवीन बंसल,सौरव कपूर,पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष वर्मा,राजीव कतना, विपन सूद काका, सुभाष डाबर,जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्रा,डाक्टर कनिका जिंदल, उपाध्यक्ष डाक्टर निर्मल नय्यर,मनीष चोपड़ा लक्की,नवल जैन,अश्वनी टंडन,सोशल मीडिया सचिव राजन पांधे,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,पार्षद पूनम रतड़ा,दीक्षा बत्रा, कौर,सुमन वर्मा,रोहित सिक्का,सरदार गुरदीप सिंह नीटू,यशपाल चौधरी,देवी सहाय टंडन,युवा मोर्चा प्रधान रवि बत्रा,मंडलों के प्रधानों में हिमांशु कालड़ा,दीपक जौहर,अमित मित्तल,केशव गुप्ता,नवीन वडेरा,अमित शर्मा,अशोक राणा,चिराग अरोड़ा,अजय पाल दिसावर इत्यादि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कैंप में मौजूद रहे।