Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

सनातन सेवा समिति ने करवाया सुंदरकांड का पाठ

Sanatan seva samiti sundarkand path ludhiana

युवा वर्ग को सनातनी संस्कृति से जोड़ना हमारा लक्ष्य : वरुण मेहता

लुधियाना 
दिनेश मौदगिल
श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सनातन सेवा समिति मालवा जोन द्वारा शहीद भगत सिंह नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर कमेटी के सहयोग से मंदिर प्रांगण में श्री सुंदरकांड का पाठ व श्री हनुमान चालीसा पाठ का उच्चारण समिति के मालवा जोन संगठन महासचिव वरुण मेहता के नेतृत्व में किया गया। मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित कमल मिश्रा व संकीर्तन कमेटी प्रमुख सरोज मोदगिल ने इसकी अध्यक्षता की। इस अवसर पर महिला विंग इंचार्ज रुपिंदर कौर जिला इंचार्ज निखिल शर्मा हल्का कॉर्डिनेटर अश्वनी कन्नौजिया व भरत शर्मा नोनी प्रमुख तौर पर उपस्थित थे।

वरुण मेहता ने बताया कि समिति द्वारा प्रदेश भर में 250 से अधिक स्थानों पर साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का उच्चारण किया जा रहा है व प्रदेश में हल्का स्तर ब्लॉक स्तर बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर युवा पीढ़ी को सनातनी संस्कृति से जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि हर सनातनी को अपने धर्म के रीति रिवाजों का पूर्ण ज्ञान हो। इस कार्यक्रम में स्वप्न तानी, जिन्दी सिंह, ममता शर्मा, रेखा रानी, शकुंतला देवी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet