लुधियाना : गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, लुधियाना के बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या श्रीमती सुमन लता जी थीं। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण वंदना से की गई। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। बी .ए तृतीय की छात्राओं के लिए मिस फेयरवेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के निर्णायक श्रीमती किरण गुप्ता , सुश्री अक्षदीप कौर तथा अमरदीप कौर थीं।
हर्षी जैन को मिस फेयरवेल का ताज पहनाया गया। गोरी सचदेवा और श्रेया सहारण को क्रमश: फर्स्ट और सेकेंड रनरअप घोषित किया गया। मिस चार्मिंग स्माइल खुशी वशिष्ठ , मिस फैशन आइकन हरनूर कौर मिस डैज़लिंग पॉइज़ अनमोल चड्ढा , मिस लशस लॉक्स दिया , मिस कॉन्फ़िडेंट दीवा मनस्वी सिंह को चुना गया।
कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमती सुमन लता जी ने स्टाफ के सदस्यों को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी । अपने संबोधन में प्रिंसिपल श्रीमती सुमन लता जी ने छात्राओं को बताया कि कॉलेज मे उन्होंने अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व को निखारा है । तीन सालों मे कॉलेज से ग्रहण किया ज्ञान और अनुशासन आप के जीवन के नए पढ़ाव मे आपकी सहायता करेगा, जिससे आप अपने कॉलेज, अपने टीचर्स और माता पिता का नाम रोशन करोगे। छात्राओं को उन्होंने देश की सेवा और समाज की सेवा करने लिए भी प्रोत्साहित किया ।कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल श्रीमती सुमन लता जी ने सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।