लुधियाना
दिनेश मौदगिल
विधायक चौ.मदन लाल बग्गा ने वार्ड-66 स्थित मोहल्ला तरसेम कालोनी में नए लगे 25 के.वी के लगे नए टयूब्वैल का उदघाटन स्थानीय लोगो की मौजूदगी में किया। विधायक बग्गा ने नए टयूब्वैल से शुद्ध पानी सप्लाई होने की जानकारी देते हुए कहा कि तरसेम कालोनी सहित आस-पास के कई क्षेत्रों के सैंकड़ो परिवारों को पीने का शुद्ध पानी पीने को मिलेगा।
क्षेत्र में चल रहे अनेक विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पंहुचाना उनका एकमात्र लक्ष्य है। इस अवसर पर ओएंडएम विभाग के एसडीओ अंशुल गरचा, जेई गुरदीप, आप महिला लिंग अध्यक्ष मनीषा कपूर , आप के ब्लाक अध्यक्ष नरिन्द्र मकक्ड़, आप के वार्ड सचिव सुनील शर्मा, जुगल गोयल, अडय कालड़ा, मोहन लाल शर्मा, चमन लाल शर्मा, पुष्पा, कमलेश, सोनिया, सुमन बग्गा, नीरु, विनय, परमजीत कौर, कांता रानी, लीला देवी,ज्योति बाला, माता आशू जी, टिंका कुमार, तलवाड़ अंकल,प्रकाश जी सहित अन्य भी उपस्थित रहे ।