Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

नागपुर में धूमधाम से निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा

Nagpur ram navami shobha yatra 2026

शोभायात्रा में गडकरी, फडणवीस और बावनकुले विशेष तौर पर हुए शामिल

नागपुर/ लुधियाना
दिनेश मौदगिल
महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित पोद्दारेश्वर राम मंदिर से श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में लगभग 50 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ इस शोभायात्रा का स्वागत किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले विशेष तौर पर शोभायात्रा में शामिल हुए और शोभा यात्रा का शुभारंभ किया तथा पालकी-पूजन किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा के पूरे मार्ग में ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Nagpur ram navami shobha yatra 2026

जगह-जगह फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का किया गया स्वागत

श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किया गया। इसके बाद पारंपरिक तरीके से सुसज्जित रथ पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की सुंदर झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। ढोल-ताशों, भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Nagpur ram navami shobha yatra

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़चढ़ कर लिया भाग
इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं के लिए पानी, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाएं की गईं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। रामनवमी के इस उत्सव ने नागपुर शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल निर्मित किया।

Nagpur ram navami shobha yatra 2026

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet