लुधियाना : गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर विमेन, गुजरखां कैंपस, मॉडल टाउन, लुधियाना की छात्राओं ने दिसंबर 2025 में आयोजित एम.कॉम तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
परनीत कौर ने 84.81% अंक प्राप्त करके पंजाब विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शरण कौर ने 83.62% अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान और दिलशान कौर ने 83.05% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डॉ. मनीता काहलों ने छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।