Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट ने किया हवन यज्ञ का आयोजन

Shaheed sukhdev thapar janam sthali havan yagya ludhiana1

लुधियाना
दिनेश मौदगिल
दरेसी के निकट पड़ते मुहल्ला नौघरा स्थित शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट ने हवन यज्ञ कर शहीदी दिवस पर शहीद ए आजम सुखदेव थापर, भगत सिंह व राजगुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

संगला वाला शिवाला के महंत दिनेश पुरी, ट्रस्ट की युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद सुखदेव के वंशज त्रिभुवन थापर ने शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के सदस्यो सहित शास्त्री रोहतास शर्मा ने उच्चारित मंत्रो के साथ यज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व में अमन शांति की प्रार्थना की। इससे पहले ट्रस्ट के सदस्यों ने शहीद सुखदेव की प्रतिमा को दूध-दही व गंगा जल से स्नान करवा कर पूजन कर उनकी कुर्बानी को शत-शत प्रणाम किया ।

Shaheed sukhdev thapar janam sthali havan yagya ludhiana2

त्रिभुवन थापर ने शहीदों को याद करते हुए कहा अंग्रेजी हकूमत की गुलामी की जंजीरो में जकड़ी भारत माता को आजाद करवाने के लिए शहीद ए आजम सुखदेव थापर, भगत सिंह व राजगुरु जैसे हजारों सपूतो ने शहादते देकर हमें आजादी की खुली हवा में सांस लेने का सुअवसर पर प्रदान किया। अब हम सब का दायित्व है कि हजारों कुर्बानियां देकर हासिल आजादी को बरकरार रखे।

इस अवसर पर विधायक अशोक पराशर पप्पी, कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवाड़, पूर्व विधायक सुरिन्द्र डाबर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर, नगर निगम में नेता विपक्ष शाम सुन्दर मल्हौत्रा, रिटायर्ड जज बी के मेहता, विपन अरोड़ा, मोनू खिंडा, विक्की डाबर, के के सूरी,कोमल खन्ना ,सहित राजनितिक, सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनो सहित देश भक्त संगठनो के प्रतिनिधियो ने भारत के महान सपूत शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet