Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 धमाल मचाने के लिए तैयार: गुरप्रीत घुग्गी

Carry on jatta 4 release gurpreet ghuggi punjabi movie news

लुधियाना
दिनेश मौदगिल

पॉलीवुड में कॉमेडी का तहलका मचाने वाली फिल्म कैरी ऑन जट्टा का अब चौथा भाग बनकर तैयार है और यह पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 सिनेप्रेमियों को जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। इस फिल्म के पहले तीनों भाग बेहद सफल साबित हुए हैं और सिनेप्रेमियों को फिल्म ने खूब लोटपोट किया। अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, बीनू ढिल्लों और दिवंगत जसविंदर भल्ला जैसे कलाकारों की कॉमेडी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब इसका चौथा भाग बन कर तैयार हैं।

Carry on jatta 4 release gurpreet ghuggi punjabi movie news1
गुरप्रीत घुग्गी

अभिनेत्री सरगुन मेहता भी देंगी फिल्म में दिखाई
फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ के बारे विशेष बातचीत करते हुए फिल्म का अहम हिस्सा बने और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने बताया कि फिल्म में लगभग कलाकारों की टीम

पुरानी ही है जबकि फिल्म में एक कलाकार नया दिखाई देगा। यह कलाकार है प्रख्यात अभिनेत्री सरगुन मेहता जो सोनम की जगह दिखाईं देंगी।
कॉमेडी से मिलता है दिमाग को आराम
गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को फुर्सत के कुछ ऐसे पल चाहिए जब दिमाग की थकान उतर सके और कॉमेडी इस थकान को उतारने में अहम योगदान देती है। इस लिए कैरी ऑन जट्टा जैसी फिल्में फुल कॉमेडी पेश करके इस भागदौड़ भरी जिंदगी में दिमाग को आराम देतीं है और कैरी ऑन जट्टा 4 सिनेप्रेमियों को हंसा हंसा कर लोटपोट करने के लिए तैयार है और यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी और टिकट खिड़की पर पूरी तरह से धमाल मचाएगी।

दिवंगत जसविंदर भल्ला का एआई अवतार
इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर की सबसे खास बात ये है कि इसमें कॉमेडी के दिग्गज कलाकार दिवंगत जसविंदर भल्ला को एक भावुक और अनोखी श्रद्धांजलि दी गई है और फिल्म में वह एआई अवतार के द्वारा दिखाई देंगे। हालांकि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उनका निधन हो चुका था, लेकिन एडवांस तकनीक की सहायता से उनका किरदार दोबारा स्क्रीन पर जीवित किया गया है। गुरप्रीत घुग्गी ने बताया कि दिवंगत जसविंदर भल्ला दुनिया में ना होने के बावजूद भी फिल्म में दिखाई देंगे। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet