Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

बब्बू मान की फिल्म में नज़र आएंगे कॉमेडियन जसवंत सिंह राठौर

Jaswant Singh Rathaour2

लुधियाना,
दिनेश मौदगिल
कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले जसवंत सिंह राठौर जल्द ही एक नई पंजाबी फिल्म असीं बाग़ी चंगे में अभिनय करते दिखाई देंगे। पंजाब के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गायक बब्बू मान की नई आने वाली पंजाबी फिल्म असीं बाग़ी चंगे में कॉमेडियन जसवंत सिंह राठौर एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसके लिए वह इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। सागा स्टूडियो द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म का निर्माण सुमित सिंह कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन अमरप्रीत सिंह छाबड़ा कर रहे हैं। जसवंत पहली बार बब्बू मान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

Jaswant Singh Rathaour1
जसवंत सिंह राठौर

कॉमेडी अपने अनुभवों को पेश करने का जरिया बनाया
कॉमेडियन जसवंत सिंह राठौर ने कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके लिए कॉमेडी सिर्फ रंगमंच तक ही सीमित नहीं बल्कि उन्होंने कॉमेडी को सच्चाइयों और अपने अनुभवों को पेश करने का एक जरिया भी बनाया है। स्कूल कॉलेज के समय पर स्टेजों पर दर्शकों को लोटपोट करते रहे और इसके बाद 2006 में एमएच 1 के कॉमेडी शो हसदे हंसादे रहो का खिताब जीतकर उन्होंने कॉमेडी जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई। कपिल शर्मा भी इस शो का हिस्सा थे। इसके पश्चात 2008 में वह टीवी शो लाफ्टर चैलेंज में दिखे।

फिल्म स्टार्स की आवाज़ें निकाल कर बनाई अलग पहचान
जसवंत ने बॉलीवुड के प्रख्यात कलाकारों की आवाज़ें निकाल कर कॉमेडी जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह अब तक एक दर्जन के करीब पंजाबी फिल्में और तीन बॉलीवुड फिल्में भी कर चुके हैं। इसके अलावा कपिल शर्मा शो, लाफ्टर चैलेंज जैसे शो का हिस्सा भी रहे हैं। वह डेढ़ सौ से ज्यादा कलाकारों की आवाज़ें निकाल सकते हैं। जिनमें सुनील शेट्टी, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सनी देओल, दिलीप कुमार, शक्ति कपूर आदि की आवाज शामिल है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ उनका खास लगाव है। वह शुरू से ही बार-बार सुनील शेट्टी की फिल्में देखते थे और 2012 में उन्हें सुनील शेट्टी के साथ मिलने का मौका मिला। इसके बाद वह उनके दोस्त बन गए।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet