लुधियानाप्ले-वे के विद्यार्थियों के लिए 18 मार्च 2026 को आत्म देवकी निकेतन, किदवई नगर, लुधियाना के प्रांगण में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सरस्वती वंदना के पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों को डिग्रियाँ प्रदान की गईं, जो अपने कन्वोकेशन ड्रेस में अत्यंत आकर्षक लग रहे थे। अपने छोटे-छोटे हाथों में डिग्री लिए बच्चों ने एक सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया और सभी का ध्यान आकर्षित किया।
बच्चों ने गीतों की धुन पर नृत्य किया और अपने साथियों के साथ खूब आनंद उठाया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्री नंद कुमार जैन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री विपन कुमार जैन, चेयरमैन श्री सुखदेव राज जैन, वाइस प्रेसिडेंट श्री बांका बिहारी लाल जैन, जनरल सैक्रेटरी श्री राजीव जैन, सैक्रेटरी श्री राकेश जैन, मैनेजर श्री सतिंदर कुमार जैन, प्रिंसिपल श्रीमती मृदु अबलश तथा हेडमिस्ट्रेस श्रीमती प्रीति देम ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नंद कुमार जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ग्रेजुएशन सेरेमनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अगले शैक्षणिक चरण के लिए प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं, जिससे वे जीवन में आगे बढ़कर सफलता की ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकें।