SGPC द्वारा आयोजित धार्मिक परीक्षाओं में स्प्रिंग डेल के बच्चों ने कियाबेहतरीन प्रदर्शन
लुधियाना : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (धर्म प्रचार कमेटी) द्वारा आयोजित नवंबर 2024-25 गुरमत ज्ञान धार्मिक परीक्षा के शानदार परिणामस्वरूप समस्त भारत के पहले भाग में हमारे स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के 6 बच्चों ने1100 रूपयों की छात्रवृति जीती और दूसरे भाग में चार विद्यार्थियों ने 2100 रूपयों की छात्रवृत्ति जीतकर खूब नाम कमाया। इसके अलावा चौबीस अन्य बच्चों ने भी इस परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान धर्म प्रचारक सरदार कुलदीप सिंह जी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) और स्कूल की माननीय चेयरपर्सन मैडम श्रीमती अविनाश कौर वालिया जी ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटे। यह बहुत ही गर्व की बात है कि स्कूल के ये बच्चे मेरिट में आए और इन्होने स्कूल का नाम ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
स्कूल की माननीय चेयरपर्सन मैडम श्रीमती अविनाश कौर वालिया जी, डायरेक्टर्स श्री मंदीप वालिया जी, श्रीमती कमलप्रीत कौर जी, डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती सोनिया वर्मा जी और प्रिंसिपल श्री अनिल कुमार शर्मा जी ने इन सभी बच्चों को उनकी शानदार जीत पर बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी ऐसी परीक्षाओं में भाग लेने और स्कूल का नाम रोशन करने के लिए