लुधियाना : आर.एस. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में स्कूल मुख्याध्यापिका श्रीमती शुभ लता वैद्य जी के मार्गदर्शन में आर्य समाज स्थापना दिवस बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ सृष्टि के सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ के द्वारा किया गया। तत्पश्चात्
हिन्दी अध्यापिका श्रीमती गुरजीत कौर ने अपने वक्तव्य से आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द जी के जीवन को चरितार्थ किया। श्री रमेश शास्त्री जी व संगीत विभाग ने अपने भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में स्कूल मुख्याध्यापिका श्रीमती शुभलता जी ने आर्य समाज की समाज को देन स्वामी दयानंद के महान व्यक्तित्व व कार्यों से प्रेरणा लेने के लिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।