लुधियाना : लुधियाना के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा दूसरी (2025-26) के विद्यार्थियों के लिए कक्षा प्रस्तुति का आयोजन किया गया। उसके पश्चात 17 मार्च दिन मंगलवार, 2026 को बड़े उत्साह और उमंग के बीच दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। यह दिन ‘शक्ति से शिखर तक’ विषय पर आधारित मंत्रमुग्ध कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के इर्द-गिर्द घूमता रहा, जिसमें महिला सशक्तिकरण, उनकी भूमिकाओं और हर क्षेत्र में उनके योगदान पर आधारित गीतों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या और अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों द्वारा मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और पुरुषों द्वारा निभाई गई शानदार भूमिकाओं को दर्शाते हुए विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए। यह कार्यक्रम
केवल मनोरंजक कार्यक्रम ही नहीं था बल्कि आज की महिलाओं द्वारा निभाई गई अनुकरणीय भूमिकाओं को स्वीकार करने का एक महत्वपूर्ण संदेश भी दे रहा था।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनु वर्मा जी ने हाल के समय में महिलाओं द्वारा निभाई गई प्रभावशाली भूमिकाओं के बारे में अपने विचार साँझा करते हुए छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनों और संदेशों की भरपूर सराहना की ।