राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ और ओ.पी धनखड़ ने भाजपा 2027 के चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को किया उत्साहित
लुधियाना
दिनेश मौदगिल
स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में पंजाब के सभी जिला अध्यक्षों की एक मीटिंग हुई। जिसमें 2027 में आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग में विशेष रूप से राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ और राष्ट्रीय मंत्री ओ.पी धनखड़ विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस मौके तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की जनता ने बदलाव को लेकर 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार को चुना। लेकिन आप सरकार ने इन चार सालों में पंजाबियों को खून के आंसू रोने पर मजबूर किया।आज पंजाब की जनता जाग चुकी है उसे पता चल चुका है कि अगर आपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना है तो पंजाब में भाजपा को लाना होगा। आज पंजाब की जनता भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रही है।

ओ पी धनखड़ ने कहा कि आज पंजाबियों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। जिसका सबूत 14मार्च को गृह मंत्री अमित शाह की रैली में देखने को मिल चुका है।आज भाजपा कार्यकर्ताओं में भी 2027 के चुनावों को लेकर काफी उत्साह है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2027 का चुनाव जीतने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।