लुधियाना
दिनेश मौदगिल
डीजीपी पंजाब गौरव यादव आईपीएस ने उपमंडल मैजिस्ट्रेट (एसडीएम) खन्ना स्वाति टिवाना (पीपीएस) को नशों के बने हॉटस्पॉट मीट मार्केट खन्ना को तोड़ने और नशों का सफाया करने के लिए और हॉटस्पॉट एरिया को गोद लेकर इस एरिया के गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने तथा इन परिवारों के बच्चों को शिक्षा/ उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए स्कूलों में दाखिला करवाने और बेरोजगार व्यक्तियों/ औरतों को रोजगार मुहैया करवाने के सराहनीय यत्न के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया है। डीजीपी यादव ने इस प्रशंसा पत्र में उक्त बातें लिखने के अलावा स्वाति टिवाना को लिखा कि इसके अलावा
आप द्वारा पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई युद्ध नशेयां
विरुद्ध मुहिम के तहत हर तरह से पुलिस प्रशासन का सहयोग करके इस मुहिम को सफल बनाया है। डीजीपी ने एसडीएम खन्ना को यह भी कहा कि मैं आप द्वारा किए कार्यों की सराहना करता हूं। यह प्रशंसा पत्र आपको देते समय खुशी अनुभव करता हूं और आशा करता हूं कि भविष्य में भी आप अपनी ड्यूटी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ निभाओगे।
एसडीएम ने डीजीपी का किया धन्यवाद
एसडीम खन्ना स्वाति टिवाना ने डीजीपी पंजाब गौरव यादव का उनको प्रशंसा पत्र देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह सब डिवीजन खन्ना में नशे के खात्मे के लिए लोग जागरूकता फैलाकर लोगों को नशों के बुरे प्रभावों से बचाने और लोगों की भलाई के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर भविष्य में भी इसी तरह अपनी ड्यूटी ईमानदारी और लगन के साथ निभाते रहेंगे ताकि लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया जा सके।