Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

एसएसपी दर्पण के नेतृत्व में नशों के विरुद्ध मैराथन का आयोजन

Marathan

खन्ना,लुधियाना
दिनेश मौदगिल
युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम को खन्ना में भारी जन समर्थन मिला जहां एसएसपी खन्ना दर्पण अहलुवालिया के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की ओर से नशों के बुरे प्रभावों बारे जागरूक करने तथा युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की तरफ मोड़ने के उद्देश्य के साथ लगभग 4 किलोमीटर की मैराथन करवाई गई। खन्ना के एसएसपी कार्यालय से शुरू हुई इस मैराथन को कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने हरी झंडी देकर रवाना किया और मंत्री खुद भी इस दौड़ में शामिल हुए। इस मैराथन में सीनियर पुलिस कप्तान खन्ना डॉक्टर दर्पण अहलूवालिया और उनकी टीम, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, खन्ना शहर और गांव के युवा और नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौंद ने एसएसपी डॉक्टर दर्पण अहलूवालिया और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे यत्नों से नशा मुक्त पंजाब के लिए जन आंदोलन और मजबूत होगा।
इस अवसर पर एसएसपी खन्ना डॉक्टर दर्पण अहलूवालिया ने कहा कि यह मैराथन सिर्फ एक दौड़ ही नहीं थी, बल्कि नशों के खतरों के खिलाफ एक संयुक्त संदेश था। पुलिस प्रशासन खन्ना द्वारा की गई यह पहल राज्य के लोगों की भलाई के लिए वचनबद्धता का प्रगटावा है।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet