टिकट की दौड़ में ‘डांस पॉलिटिक्स’! चुनाव नजदीक आते ही पूर्व विधायक का नया अंदाज चर्चा में
लुधियाना (लोकल प्रतिनिधि): आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चुनाव नजदीक आते ही नेताओं को एक बार फिर जनता के बीच अपनी मौजूदगी मजबूत करने की याद आने लगी है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पूर्व विधायक की वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वे कभी धार्मिक कार्यक्रमों में भजनों पर झूमते नजर आते हैं तो कभी शादी समारोहों में रैंप पर पहुंचकर पब्लिक के साथ डांस करते दिखाई देते हैं।
इन वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि जब से पार्टी के प्रदेश प्रधान ने आने वाले विधानसभा चुनावों में करीब 70 प्रतिशत टिकटें युवा चेहरों को देने का ऐलान किया है, तब से कई वरिष्ठ नेता खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि इसी कारण यह पूर्व विधायक अब सार्वजनिक समारोहों में अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं।
शादी समारोहों और धार्मिक आयोजनों में लोगों के बीच पहुंचकर गानों पर नाचते हुए उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड करवाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि इसके जरिए वे जनता और पार्टी नेतृत्व को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि भले ही उनकी उम्र 70 वर्ष के पार हो चुकी है, लेकिन जोश और ऊर्जा अभी भी कम नहीं हुई है और घुटनों में अभी भी और चलने की ताकत है।
फिलहाल यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं और लोग इसे चुनावी माहौल में नेताओं की नई ‘जनसंपर्क शैली’ के रूप में देख रहे हैं। आपको बताना ज़रूरी है कि यह वही नेता जी हैं जिनको किसी भी प्रोग्राम में पहुंचते ही वहां से वापिस जाने की जल्दी होती है। लेकिन अब चुनावी वर्ष में इनके पास फालतू समय कहां से निकल रहा है यह भी हल्के के लोगों में चर्चा बना हुआ है। अब देखना यह है कि आने वाले चुनाव से पहले पार्टी हाइकमान को इन नेता जी के डांस स्टेप कितना आकर्षित करते हैं।
टिकट की दौड़ में ‘डांस पॉलिटिक्स’! चुनाव नजदीक आते ही पूर्व विधायक का नया अंदाज चर्चा में
Facebook
Linkedin
Twitter
Pinterest

City Ludhiana News
Facebook
Linkedin
Twitter
Pinterest
Related Breaking News
Advertisement
Advertisement
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet