Add Your Heading Text Here
लुधियाना (मोदगिल) :
BNI (बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल) ग्रेटर पंजाब ने अपने बड़े कॉर्पोरेट खेल इवेंट ‘BNI क्रिकेट लीग 5.0’ की घोषणा कर दी है। निर्वाण लग्जरी होटल के ऑक्सफोर्ड हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चैंपियनशिप ट्रॉफी और ऑफिशियल जर्सी को लॉन्च किया गया।
यह तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 13 मार्च से 15 मार्च, 2026 तक चलेगा। इस पांचवें सीजन में विभिन्न चैप्टर के 130 सदस्य 10 टीमों में मुकाबला करेंगे। BNI दुनिया का सबसे बड़ा बिजनेस नेटवर्किंग और रेफरल संगठन है। कार्यकारी निदेशक शिवानी गुप्ता के नेतृत्व में लुधियाना, पटियाला, जालंधर, खन्ना और पठानकोट क्षेत्र में इसके लगभग 600 सदस्य सक्रिय हैं। यह लीग बिजनेस मीटिंग से हटकर स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यकारी निदेशक शिवानी गुप्ता के साथ प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर SM मोटर्स से भरत टागरा और पावर्ड-बाय स्पॉन्सर टेक ऑन LED से अजय गर्ग मौजूद रहे। इवेंट की मैनेजमेंट मोहित चौधरी, हरसिमरनजोत सिंह, अजय भारती और ललित वालिया की कमेटी संभाल रही है।
इस लीग को SM मोटर्स सर्टिफाइड कार्स प्रेजेंट कर रहा है, जबकि टेक ऑन LED (AB सेल्स की इकाई) पावर्ड-बाय पार्टनर है। अन्य सहयोगियों में SCI वायर्स एंड केबल्स (को-पावर्ड), अंकित शर्मा बिल्डर्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स (टॉस स्पॉन्सर), डॉ. बंसल ऑप्टिक्स व अजय चोपड़ा (गिफ्टिंग पार्टनर), एडवांस जियो वास्तु (जर्सी स्पॉन्सर), वीरेश गुप्ता (ट्रॉफी स्पॉन्सर) और संदीप सैनी विजन सॉल्यूशंस (प्रेस कॉन्फ्रेंस स्पॉन्सर) शामिल हैं। आयोजकों ने सभी को 13 मार्च से शुरू होने वाले मैचों के लिए आमंत्रित किया है।