लुधियाना
दिनेश मौदगिल
कांग्रेसी नेता एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का शुक्रवार को जन्म दिन प्रशंसकों द्वारा मनाया गया और उनके घर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह होते ही सैंकड़ों की संख्या में उनके प्रशंसक उनके निवास स्थान पर पहुंचे और पूर्व मंत्री को जन्म दिन की बधाई दी। उनके प्रशंसक उनके लिए बुक्के, केक और मिठाइयां लेकर उन्हें जन्म दिवस की मुबारक देने पहुंचे। कांग्रेसी वर्करों और उनके प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कई पार्षद, कांग्रेसी नेता, व्यापारिक, सामाजिक संस्थाओं के नेताओं ने पूर्व मंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं।

पार्षद अरुण शर्मा ने भी दी शुभकामनाएं
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के जन्मदिन पर उन्हें कांग्रेसी पार्षद अरुण शर्मा ने भी शुभकामनाएं दीं। अरुण ने कहा कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पंजाब कांग्रेस के एक ताकतवर और मेहनती नेता हैं और हम दुआ करते हैं कि आगमी विधानसभा चुनावों में वह एक बार फिर मंत्री बनकर पंजाब के लोगों की सेवा करें।

प्रभाकर ने भी दी जन्मदिन की बधाई
पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता गगनेश प्रभाकर ने भी सुबह पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को जन्मदिन की बधाइयां दी और उन्हें बुक्के और एक पौधे सहित गमला भेंट किया। गगनेश प्रभाकर ने कहा कि आशु एक दमदार नेता हैं और हमारी तमन्ना है कि वह एक बार फिर से पंजाब के मंत्री बने और पंजाब की तरक्की में अपना अहम योगदान दें।