हिमाचल प्रांतीय सभा की तरफ से आयोजित हुआ वार्षिक समारोह
लुधियाना
दिनेश मौदगिल
हिमाचल प्रांतीय सभा की तरफ से आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान लुधियाना की धरती पर देव भूमि हिमाचल की संस्कृति की खुशबू बिखरी। स्थानीय प्रभात नगर स्थित हिमाचल भवन में आयोजित समारोह के दौरान प्रसिद्ध हिमाचली लोक गायक ईशांत भारद्वाज ने हे चला कुड़मेत हो, हे कुड़मा रे डेरे जो….कान्हा री मुरली…, सुण मेरे हाणी मेरी जिंदड़ी नमाणी…,लंबे तेरे लारे… आदि हिमाचली लोकगीतो के माध्यम से हजारों की संख्या में उपस्थित लोगो को हिमाचल की मिट्टी की खुशबू से जोड़ा । समारोह के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो ये लुधियाना नही हिमाचल की धरती हो ।

समारोह में हिमाचल से विशेषतौर पर पधारे विधायक विवेक शर्मा,विधायक रणजीत सिंह राणा,स्थानीय विधायक मदन लाल बग्गा, विधायक अशोक पराशर पप्पी,विधायक दलजीत ग्रेवाल भोला,विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू का हिमाचल प्रांतीय सभा के संस्थापक कश्मीर चंद पटियाल,संरक्षक डिंपल राणा,चेयरमैन कर्मचंद शर्मा, उपचेयरमैन सुरेश कुमार शर्मा,अध्यक्ष अनिल ठाकुर,उपाध्यक्ष ध्यान सिंह व राज कुमार शर्मा,महासचिव अमित डोगरा,सचिव मनोहर शर्मा,कोषाध्यक्ष रूप सिंह राणा,मुख्य सलाहकार राजेश रत्न भारद्धाज ने परम्परागत हिमाचली अंदाज में पहाड़ी टोपी पहनाकर स्वागत किया। वही पंडित अजय वशिष्ठ,पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन,एसीपी राज कुमार चौधरी,भाजपा नेता जीवन गुप्ता,जिला भाजापा अध्यक्ष रजनीश धीमान,भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लीना टपारिया,पार्षद इकबाल सोनू, डिको,शाम सुंदर मल्हौत्रा,विपन विनायक,जतिन्द्र गोरियन,स्र्वणजीत चहल,पुष्पिन्द्र भनोट बिट्टू,सोहन सिंह गोगा,जगदेव सिंह धुन्ना,विजय कलसी,अरूण शर्मा,हैप्पी रधावा,सानिया शर्मा,शाम लाल फौजी,नवल जैन,प्रिंस बब्बर,अजय शाह,संदीप बजाज निटी,सहित स्थानीय व हिमाचल प्रदेश से जुड़ी धार्मिक, सामजिक व राजनितिक शख्शियतें ने समारोह में शामिल होकर बधाई दी ।
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कर्मभूमि पंजाब की तरक्की में हिमाचल के लोगो का अहम योगदान है । वही समारोह में बिखरी हिमाचल संस्कृति से प्रतीत होता है कि कई वर्षो से पंजाब रह रहे हिमाचली लोगो ने वर्षो बाद भी अपनी संस्कृति को दिल व संस्कारों में सज्जो कर रखा है । विधायक मदन लाल बग्गा व विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि हिमाचल के लोगो ने पंजाब में रहकर हमेशा आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की है । हिमाचल प्रांतीय सभा के संरक्षक डिंपल राणा व अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने वार्षिक समारोह के सफल आयोजन पर सभी गणमान्यों व उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया ।