दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी, केजरीवाल और राहुल गांधी को पंजाब के मुददों की कोई परवाह नही,जबकि अकाली दल पंजाबियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध
2027 में शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने के बाद जगराओं को जिला बनाने की घोषणा की
आम आदमी पार्टी सरकार राज्य में लोकतांत्रिक ढ़ांचे को तबाह कर रही
जगराओं/18मार्च: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाबियों से अपील की है कि वे उन एजेंसियों से सावधान रहें जो पंजाब में चुनाव मैदान में उस नई राजनीतिक पार्टी को उसी तरह समर्थन कर सकती जिस तरह 2024 के संसदीय चुनावों में कुछ व्यक्तियों को 2027 के विधानसभा चुनावों में अकाली दल को कमजोर करने के लिए खड़ा किया गया था।
यहां अकाली दल अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता एस आर कलेर के साथ एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा यह रैली पार्टी की पंजाब बचाओ अभियान का हिस्सा है। इस रैली के दौरान यह घोषणा की कि अकाली दल सरकार जगराओ को जिला बनाएगी। उन्होने कहा, ‘‘ 2024 के संसदीय चुनावों में आपने भावुक होकर एजेंसियों का समर्थन करने वाले लोगों को वोट दिया था। ’’ पंजाबियों से इस साजिश को समझने का आग्रह करते हुए सरदार बादल ने पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत की भलाई के लिए अकाली दल को समर्थन करने की अपील की है।
यह कहते हुए कि केवल अकाली दल ही पंजाबियों की भलाई के लिए चिंतित है, सरदार बादल ने पूछा,‘‘ क्या आपको लगता है कि मोदी जी(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी), अरविंद केजरीवाल यां राहुल गांधी को आपके मुददों की कोई परवाह हैै? उन्होने कहा कि दिल्ली की पार्टियों ने हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव किया है और उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे राज्य को अपनी राजधानी के अधिकार से वंचित कर दिया गया और कैसे नदियों का पानी छीनकर राजस्थान को दे दिया गया, जबकि यह रिपेरियन सिद्धांत का उल्लंघन है और कैसे 1966 में पुनर्गठन के दौरान पंजाबी भाषाई क्षेत्रों को इससे बाहर रखा गया है।
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इन ऐतिहासिक अन्याय को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और 2027 में सरकार बनने के बाद वह राजस्थान नहर में पानी को जाने से रोक देगी। उन्होने कहा,‘‘ हम नई नहरें बनाएंगें और इस पानी को अपने किसानों के खेतों तक पहुंचाएंगे।’’
सरदार बादल ने यह भी बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी सरकार राज्य में लोकतांत्रिक ढ़ांचे को तबाह कर रही है। उन्होने कहा कि कल बाघापुराणा ब्लाॅक समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में आप ने मात्र 8 सदस्यों के मुकाबले अकाली दल के 15 सदस्य होने के बावजूद अध्यक्ष पद छीन लिया। उन्होने कहा कि मानसा में भी ऐसा ही हुआ है। उन्होने जोर देकर कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी सरकार ब्लाॅक समितियों के अध्यक्षों के चुनाव में राजनीतिक विरोधियों को डराने -धमकाने के लिए जग्गू भगवानपुरिया जैसे गुंडों का इस्तेमाल कर रही है।’’ उन्होने कहा कि मीडिया को भी दबाव में काम करना पड़ रहा है। उन्होने कहा,‘‘ जो लोग ऐसा नही करते हैं, उन्हे परेशान किया जाता है जैसा कि पंजाब केसरी ग्रुप के साथ हो रहा है, जिनके होटल की सीमा को अपील का मौका दिए बिना ही तोड़ दिया गया।’’
सरदार बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार आम महिलाओं को 1000 रूपया प्रति माह और आरक्षित वर्ग की महिलाओं को 1500 रूपये प्रति माह देने का दावा करके पंजाबियों को फिर से धोखा देने की कोशिश कर रही है। उन्होने आगे कहा,‘‘ आप सरकार ने 52हजार करोड़ रूपये का कर्ज लिया है और सरकारी जमीन बेचकर महिलाओं को छह महीने का भत्ता दिया है।’’ उन्होने कहा कि इस प्रक्रिया में सरकार ने पीएसपीसीएल को बिजली सब्सिडी भी रोक लगा दी है। उन्होने कहा ,‘‘ इससे पंजाब और इसके किसानों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।’’
पंजाब के लिए अपना दृष्टिकोण बताते हुए सरदार बादल ने कहा कि अकाली दल राजस्थान नहर में पानी नही जाने देगा। उन्होने कहा,‘‘ राजस्थान नहर से मोड़ा गया सारा पानी पंजाब के खेतों में मोड़ा जाएगा।’’ उन्होने यह भी घोषणा की कि हम ब्यास और सतलुज नदियों में प्रदूषित पानी की एक भी बूंद नही बहने देंगें। उन्होने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होने कहा,‘‘ मालवा हलके में कैंसर की घटनाओं को रोकने के लिए यह बेहद जरूरी है।’’ उन्होने कहा कि मालवा क्षेत्र में कैंसर जैसी बीमारी से निपटने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होने यह भी घोषणा की कि पूर्ववर्ती आकली दल सरकार द्वारा शुरू की गई ‘राहत’ योजना को फिर से पुनजीर्वित किया जाएगा ताकि व्यापारियों पर लगाए जा रहे टैक्स के अत्याचार को समाप्त किया जा सके, जिसका शिकार वे पिछली कांग्रेस और मौजूदा आप सरकार के दौरान हुए हैं।
अकाली दल अध्यक्ष ने नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा देेने, आटा-दाल योजना को दोबारा शुरू करने, बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये करने प्रति माह और शगुन भत्ता को 1लाख रूपये करने की घोषणा की है। उन्होने यह भी घोषणा की कि जिन किसानों के पास टयूबवैल कनेक्शन नही हैं, उन्हे यह सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा दिन में 12 घंटे बिजली आपूर्ति, प्रत्येक जिले में संबद्ध काॅलेजों के साथ एक वल्र्ड स्क्लि यूनिवर्सिटी स्थापित करने और केवल पंजाबियों के लिए सरकारी नौकरियों की भी घोषणा की।
इस अवसर पर स. हीरा सिंह गाबड़िया, स. शरणजीत सिंह ढ़िल्लों, स. गुरचरण ग्रेवाल, स. चंद सिंह दल्ला, प्रबजोत सिंह धालीवाल, हरप्रीत सिंह सिमक ने भी संबोधित किया।