लुधियाना,
दिनेश मौदगिल
युवाओं में बुनियादी ढांचे और खेलों को उत्साहित करने के लिए एक बड़े उत्साह के तौर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने शुक्रवार को 91 लाख रुपए की लागत के साथ सिविल अस्पताल की बैक साइड पर चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि यह पार्क उस जगह को बदलकर स्थापित किया गया है जो दो दशकों से खंडहर बनी पड़ी थी और कचरा फेंकने वाली जगह के तौर पर प्रयोग हो रही थी। स्पोर्ट्स पार्क में चार मैदान स्थापित किए गए हैं जिनमें एक क्रिकेट ग्राउंड (बॉक्स क्रिकेट), बॉलीबॉल,पिक्लबॉल और बास्केटबॉल शामिल है। यह स्पोर्ट्स पार्क लगभग 91 लख रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

इस जगह पर अब खेल बुनियादी ढांचा स्थापित किया गया है जो युवाओं में खेलों के सभ्याचार को विकसित करेगा और उनको नशे के खतरे से दूर करेगा। यह खेल सुविधाएं निवासियों के लिए मुफ्त उपलब्ध होगी। स्पोर्ट्स पार्क का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने युवाओं के साथ क्रिकेट भी खेली। इस अवसर पर विधायक अशोक पराशर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर आदि भी मौजूद थे।