- दो दिनों के ट्रायल के दौरान कुल 1063 खिलाड़ियों ने लिया भाग
- 627 लड़के और 436 लड़कियां शामिल
लुधियाना : खेल विभाग, पंजाब द्वारा विभिन्न स्पोर्ट्स विंग स्कूलों में आयु वर्ग अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में डे-स्कॉलर खिलाड़ियों को दाखिला देने के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए।
जिला खेल अधिकारी कुलदीप चुघ ने जानकारी देते हुए बताया कि इन खेलों में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, फुटबॉल, फेंसिंग, जिम्नास्टिक, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी (नेशनल स्टाइल), खो-खो, नेटबॉल, पावर लिफ्टिंग, सॉफ्टबॉल, शूटिंग, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि दो दिनों के ट्रायल के दौरान कुल 1063 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें पहले दिन 627 लड़के और दूसरे दिन 436 लड़कियां शामिल थीं।
दूसरे दिन के ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों का विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स में 22, बॉक्सिंग में 31, साइक्लिंग में 27, फेंसिंग में 5, फुटबॉल में 25, जिम्नास्टिक में 31, हॉकी में 124, हैंडबॉल में 5, जूडो में 21, कबड्डी में 16, नेटबॉल में 10, पावर लिफ्टिंग में 5, सॉफ्टबॉल में 30, शूटिंग में 14, वॉलीबॉल में 26, वेटलिफ्टिंग में 32 और कुश्ती में 12 लड़कियों ने भाग लिया।

जिला खेल अधिकारी लुधियाना कुलदीप चुघ ने बताया कि इन विंग्स में चयनित खिलाड़ियों को पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा और डे-स्कॉलर विंग में प्रति खिलाड़ी 125 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया जाएगा।