नहीं तो पंजाब भर का व्यापारी उतरेगा सड़को पर
लुधियाना
दिनेश मौदगिल
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से कार्यकारिणी समिति की एक विशेष बैठक स्थानीय ग्रीनपार्क स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में महामंत्री सुनील मेहरा , जनरल सेक्टरी पवन लहर और प्रधान प्रवीण गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई ! जिसमें व्यापारियों को आने वाली परेशानियों विशेषकर जी . एस . टी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बेवजह तंग किए जाने पर विचार किया गया । इस बैठक में सुनील मेहरा , पवन लहर और प्रवीण गोयल ने कहा कि पंजाब भर में व्यापारियों पर जी एस टी विभाग की ओर से जो हल्ला बोल कार्यक्रम शुरू किया हुआ है उसको जल्द से जल्द खतम करे | पंजाब का व्यापार बहुत बड़े मंदे की हालत में चल रहा है | इक्नोमिक्स क्रेसी के चलते पंजाब के व्यापारी बहुत मुश्किल में है | उन्होंने आगे कहा कि अगर हल्ला बोल कार्यक्रम रद्द न किया गया तो पंजाब के व्यापारियों को मजबूर होकर सडको पर उतरना पड़ेगा | इस करके पंजाब सरकार और जी एस टी विभाग को चेतावनी दी है कि तत्काल हल्ला बोल कार्यक्रम रद्द करे ताकि पंजाब का व्यापारी सुख चैन से रह सके |
इस मीटिंग को संबोधित करते हुये जीवन गुप्ता , राकेश कपूर और सी ए रविकांत ने कहा कि इक्नोमिक्स क्रेसी सारे विश्व में फैला हुआ है, इसका असर हिंदुस्तान और पंजाब के व्यापारियों पर हो रहा है | हम सभी व्यापारियों को इकट्ठे होकर इसका मुकाबला करना चाहिए | ताकि जल्द ही सभी व्यापारी इससे बाहर आये | पंजाब के हालात आये दिन बहुत बिगड़ते जा रहे है और आने वाले 2027 के चुनावों में व्यापारी देखेगा कि जो व्यापारियों का साथ देगा व्यापारी उसके साथ खड़ेगा। जो पंजाब के अंदर इस समय लुटमार , डकैतियां और गोलीकांड हो रहे है, सरकार उस पर नकेल डाले क्योंकि पंजाब शांति पूर्ण प्रदेश है ताकि पंजाब के व्यापारी अपना काम शांतिपूर्ण कर सके |
पंजाब के हालात को देखते हुए बाहर से व्यापारियों ने आना भी बंद कर दिया है क्योंकि पंजाब के हालात ठीक न होने कारण पंजाब के अंदर दहशत का माहोल बन गया है | पंजाब सरकार और केंद्र सरक़ार इसको सीरियस ले ताकि पंजाब के हालात को नार्मल किया जा सके और व्यापारियों को विश्वास हो तब ही पंजाब का कारोबार जुड़ सकता है। पंजाब में नई इंडस्ट्री लगाने की बाते करती है वही पुरानी इंडस्ट्री ठप हुई जा रही है। पंजाब सरकार को वही नई इंडस्ट्री लगाने की नौबत न पड़े वही पुरानी इंडस्ट्री को सहारा दे, इनको सब्सिडी दे और भ्रष्टाचारी अफसरो का हल्ला बोल बंद करे | इस अवसर पर प्रवीण गोयल , प्रवीण शर्मा , वाईस चेयरमैन विपन सूद काका , जनरल सेक्टरी अतुल कपूर , सेक्टरी पवन मल्होत्रा , इंडस्ट्री सैल के प्रधान राकेश कपूर , चौड़ा बाजार प्रधान राजीव अरोड़ा , अमित गुप्ता , संजय गुप्ता , सी ए रविकांत गुप्ता , रवि धवन , दविन्द्र भाटिया , विनोद शर्मा , पवन शर्मा , उमेश सोनी और केवल गुप्ता सहित जिले के लगभग सभी क्षेत्रों के व्यापारी नेता उपस्थित हुए !