Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

पंजाब सरकार ने महिला सम्मान योजना की नोटिफिकेशन कर निभाया वायदा : अजिंदर कौर

Punjab mahila samman yojana notification ajinder kaur

लुधियाना
दिनेश मौदगिल
आम आदमी पार्टी महिला विंग मालवा जोन इंचार्ज तथा पंजाब राज्य महिला आयोग की सदस्य अजिंद्र कौर ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब की लाखों माताओं बहनों बेटियों के सम्मान के लिए 1000 रुपया तथा 1500 महीना सम्मान राशि देने की योजना का नोटिफिकेशन जारी करने पर मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान तथा पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए इसे 2022 के चुनावों में राज्य की जनता से किए वायदों में 100 % वायदे पूरे करने वाली सरकार बताया।

अजिंदर कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सुप्रीमो अरविंद्र केजरीवाल तथा पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सहयोगी साथियों के साथ आम आदमी की आवाज बुलंद करने के लिए ही आम आदमी पार्टी का गठन किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब में राज्य के हर वर्ग चाहे किसान, व्यापारी, युवा वर्ग महिलाएं, विद्यार्थी वर्ग हो, सभी वर्गों के लिए पंजाब सरकार ने पिछले 4 वर्षों में रिकॉर्डतोड़ कार्य किए और राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए सीधी सड़कों का निर्माण किया। दशकों पुरानी खस्ताहाल सड़कों का नवीनीकरण किया और शहरों के साथ ही ग्रामीण एरिया में बिजली की निर्विघ्न सप्लाई को यकीनी बनाया। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाया और युवाओं को बिना किसी सिफारिश व रिश्वत के सरकारी नौकरियों देकर पंजाब की जनता के दिल में खास जगह बनाई तथा यह साबित किया कि आप पार्टी विपक्षी दलों की नाकामियों का गुणगान करके समय बर्बाद करने की बजाय अपनी बेहतर कार्यशैली से जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने में यकीन रखती है।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet