Latest News from Ludhiana & Punjab

Loading...
breaking-news-in-ludhiana

एम.ए. हिंदी सेमेस्टर-3 की परीक्षा में पूनम का शानदार प्रदर्शन, पंजाब विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान

Poonam ma hindi semester 3 second rank punjab university

लुधियाना : स्नातकोत्तर हिंदी विभाग एवं शोध केंद्र, सतीश चंद्र धवन राजकीय महाविद्यालय, लुधियाना के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि विभाग की मेधावी छात्रा पूनम ने पंजाब विश्वविद्यालय की एम.ए. हिंदी तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए महाविद्यालय एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) गुरशरण जीत सिंह संधू ने इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा का मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि हिंदी विभाग सदैव उत्कृष्ट परिणामों के लिए जाना जाता रहा है और इस विभाग के विद्यार्थी लगातार विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाते रहे हैं। पूनम ने इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखा है।

विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार ने भी इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के सभी प्राध्यापक विद्यार्थियों का निरंतर समुचित मार्गदर्शन करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप विभाग का परीक्षा परिणाम सदैव उत्कृष्ट रहता है। उन्होंने बताया कि पूनम ने अपने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पंजाब विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि पर विभाग के प्राध्यापकों—डॉ. मोनिका, डॉ. मोनिका जैन, डॉ. सोनदीप तथा प्रो. इंद्रजीत पासवान—ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और पूनम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Breaking News

Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
Advertisement
breaking-news-in-ludhiana
📊 India Stock Market – Live
NIFTY 50
SENSEX
⛽ Ludhiana Fuel Prices (Today)
Petrol
₹96.60 / litre
Ludhiana • approx
Diesel
₹86.90 / litre
Ludhiana • approx
CNG
₹84.00 / kg
Ludhiana • approx
LPG (14.2 kg)
₹912
Punjab • Domestic
Market charts: Investing.com • Fuel prices may vary by outlet