लुधियाना:
शिक्षा विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और मान सम्मान प्रदान करते हुए नए ज्ञान और कौशल सीखाकर विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से दुनिया के साथ जोड़ने में मदद करती है। नोबल फाउंडेशन संस्था देश के प्रति विद्यार्थियों को जिम्मेदार और सशक्त नागरिक बनाते हुए मां शारदा विद्यापीठ के नाम से 30 स्कूल चलाकर आर्थिक वर्ग से कमज़ोर हजारों जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रही है। विद्यार्थियों की पूरे साल की मेहनत का परिणाम निकलते हुए संस्था ने अपनी तीन ब्रांचेस जमालपुर, राजीव गांधी कॉलोनी और फोकल प्वाइंट के कुल 296 विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित किया। लुधियाना का सबसे बड़ा स्लम एरिया फोकल प्वाइंट में है, जहां के बच्चे शिक्षा से वंचित थे संस्था उन्हें शिक्षा प्रदान करके बच्चों का भविष्य उज्जवल कर रही है।
रिजल्ट घोषणा समारोह फोकल प्वाइंट ब्रांच जो कि सनातन धर्म मंदिर में चल रही है में रखा गया। रिजल्ट समारोह में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ अपना परिणाम सुनने के लिए एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजीव कौशल (बी.काम, एफ.सी.ऐ, प्रेसिडेंट जिला टैक्सेशन, बार एसोसिएशन) (डायरेक्ट टैक्स) जी ने की। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि श्री हिमांशु जैन (आई.ऐ.एस, डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना) द्वारा करते हुए कार्यक्रम का आगाज किया गया।
विशिष्ट अतिथियों में श्री विक्रम व्यास (रेनॉनड बिजनेसमैन), श्री प्रवीन जैन (रेनॉनड बिजनेसमैन), श्री राजेंद्र पाहवा (प्रधान सनातन धर्म मंदिर, फोकल प्वाइंट), श्रीमती अर्चना शर्मा (चार्टर्ड अकाउंटेंट), श्रीमती प्रिया सचदेवा, श्री रिधिश सचदेवा, श्रीमती रीना सचदेवा, श्रीमती अर्चना (रयान इंटरनेशनल) और एकम कोर जी शामिल रहे। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में विनाशक, वान्या, आरती, नंदिनी, दिव्या, अनुष्का, प्रिया, अंशु, रागिनी, हीरालाल, प्रिया, महजबी, सुंदरी, भूमिका, अजमेरा, प्रियंका शामिल रहे। सिल्वर मेडल जीतन, साक्षी, मन्नत, कार्तिक, हर्ष, विद्या, अंकित, ब्यूटी, शिवानी, अनु, ममता, निर्भय, सूरज, असमीना, आफरीन, परी, सलमा और अली असगर ने दूसरा स्थान प्राप्त करके पहना।
ब्रोंज मेडल अदिति, ऋतिक पाल, दीपक, देवांशु, आयुष, अनामिका, मानसी, गुड़िया, सलोनी, संजय खातून, अयांश, निरताज, अंतिमा और आयुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त करके किया। बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड अंश, गुड़िया और भूमिका ने प्राप्त करके गोल्ड मेडल और उपहार पर अपना हक जमाया। पूरे वर्ष स्कूल में सबसे ज्यादा उपस्थिति का अवार्ड मन्नत, अंकित और आयुषी ने प्राप्त करके उपहार प्राप्त किया। पिग्गी बैंक प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रीतम, मनकीरत, जानवी सिंह, अन्नया और अयांश ने सबसे ज्यादा पैसे जमा करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फ्रूट ब्रेक प्रोजेक्ट के अंतर्गत पूरा वर्ष सबसे ज्यादा फ्रूट बॉक्स लेकर आने का अवार्ड प्रदान किया गया। बेस्ट फादर, बेस्ट मदर और दादा-दादी को सम्मानित करते गोल्ड मेडल और उपहार से नवाजा गया।
श्री हिमांशु जैन जी ने समारोह में उपस्थित सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सफल करने का सबसे उत्तम शस्त्र है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि जीवन में अपार मुश्किलों से गुजर कर भी देश की भविष्य पीढ़ी को पढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नोबल फाउंडेशन संस्था के कार्यों को सराहते हुए कहा कि संस्था द्वारा शिक्षा प्रदान करते हुए जो विद्यार्थियों के जीवन में रोशनी भरी जा रही है वह ही जीवन में कुछ कर दिखाने का उत्तम साधन है। उन्होंने उन दान देने वाले उद्योगपतियों का भी धन्यवाद किया। जिनके सहयोग से ही संस्था द्वारा चल रहा यज्ञ कई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
श्री राजीव कौशल जी ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्था के द्वारा प्रोजेक्ट चलाकर विद्यार्थियों को जो सही दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं वह इससे पहले किसी भी स्कूल में नहीं देखे। इस नेक कार्य के लिए उन्होंने संस्था के फाउंडर और अध्यापिकाओं को बधाई का पात्र बताया।कार्यक्रम को अनुशासन में चलाने के लिए इंचार्ज सोनी, पूजा अरोड़ा,सरिता, रीता भारती, वंदना,खुशबू और रेखा गुप्ता ने अपना पूर्ण योगदान दिया।
मंच का संचालन संस्था की कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी शर्मा जी द्वारा विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित करते हुए किया।
संस्था के फाउंडर श्री राजेंद्र शर्मा जी ने कहा कि संस्था का कार्य केवल शिक्षित करना नहीं बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को जिम्मेदार बनाते हुए देश के विकास में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए तैयार करना है।